तनाव रहित रहने के लिये खेल को जीवन में अपनाना चाहिए: देवनानी

Wasim12 February 20241 min read0 viewsखेल

अजमेर 12 फरवाी (कड़वा सत्य) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासूदेव देवनानी ने कहा है कि तनाव रहित रहने के लिये खेल को जीवन में अपनाना चाहिए। स्वस्थ शरीर के लिये ये आवश्यक भी है ।
श्री देवनानी सोमवार को यहां राजस्थान राज्य अन्तरजिला सिविल सेवा द्वितीय टेबिल टेनिस, चतुर्थ टेनिस एवं षष्टम बैडमिण्टन प्रतियोगिता 2023-24 के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का आवश्यक अंग है। जीवन में दैनिक कार्यों से तनाव उत्पन्न होता है। इस तनाव से बचने के लिए नियमित रूप से खेलना चाहिए। प्रतिदिन एक घण्टा खेल के लिए देने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। प्रतियोगिता से जीवन में आगे बढ़ने का भाव आता है। साथ ही श्रेष्ठ कार्य करने की क्षमता विकसित होती है। प्रतियोगिता की भावना प्रत्येक क्षेत्र में होनी चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment