मुम्बई 05 जनवरी (कड़वा सत्य) तितास साधु के 17 रन देकर चार विकेट की बदौलत भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 19.2 ओवर में 141 के स्कोर पर ढेर कर दिया है।
आज यहां भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज अलिसा हीली आठ रन पर और बेथ मूनी 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद छठे ओवर में साधु ने तालिया मैक्ग्रा शून्य को भी पवेलियन का रास्ता दिखा कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। हालांकि एलिस पेरी ने दो चौके और दो छक्कों की मदद से 30 गेंदों में 37 रन बनाये। दीप्ति की गेंद पर कौर ने उनका कैच पकड़ा। इसके अलावा फीबी लिचफील्ड ने चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 32 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। उन्हें कौर ने हरमनप्रीत के हाथों कैच आउट कराया। ऐनाबेल सदरलैंड ने 12 रन और जॉर्जिया वेयरहम पांच रन बनाकर आउट हुई। सात बल्लेबाजों का स्कोर दहाई अंक से नीचे रहा। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.2 ओवर में 141 रन पर ऑल आउट हो गई।
तितास साधु के चार विकेट,ऑस्ट्रेलिया 141 के स्कोर ढ़ेर

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

