चंडीगढ़, 26 फरवरी (कड़वा सत्य) पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य के खिलाड़ियों के बढ़िया प्रदर्शन की बदौलत ही खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, हाकी और बैडमिंटन में बड़ी सफलता हासिल की है।
श्री हेयर ने कहा कि इराक के बगदाद में चल रहे तीरंदाजी के एशिया कप में पंजाब की दो तीरंदाजों सिमरनजीत कौर और प्रणीत कौर ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। अबोहर की सिमरनजीत कौर ने मिश्रित टीम और महिला टीम में दो स्वर्ण पदक और व्यक्तिगत वर्ग में एक रजत पदक जीता। इसी तरह मानसा की प्रणीत कौर ने कंपाउंड के व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण और कंपाउंड की टीम वर्ग में रजत पदक जीता।
तीरंदाजी के एशिया कप में प्रणीत कौर, सिमरनजीत कौर ने पांच पदक जीते


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

