तेनजिंग नोर्गे पुरस्कार के लिए प्रवीण को सुक्खू ने दी बधाई

Wasim10 January 20241 min read0 viewsखेल

शिमला, 10 जनवरी (कड़वा सत्य) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रवीण सिंह को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2022 से सम्मानित होने पर बधाई दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा यह पुरस्कार प्रवीण को मंगलवार को नयी दिल्ली में प्रदान किया गया। कांगड़ा जिला से संबंधित प्रवीण सिंह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के पद पर कार्यरत हैं।
प्रवीण माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा को दो बार फतह करने के साथ-साथ 20 से अधिक हिमालयी चोटियाें पर सफलतापूर्वक पर्वतारोहण कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक खेलों में प्रवीण की उल्लेखनीय उपलब्धियां दूसरे लोगों के लिए प्रेरक हैं और सभी को कड़ी मेहनत तथा समर्पण के बल पर अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
सं.संजय

Share:

Comments

Leave a comment