दांबुला, 20 जुलाई (कड़वा सत्य) नन्नाफट कोंचारवेंकै (40), फननीता माया (29) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत महिला एशिया कप टी-20 मुकाबले में शनिवार को थाईलैंड टीम ने मलेशिया को 22 रनों से हरा दिया है।
आज यहां थाईलैंड की कप्तान थिपाचा पुट्ठावोंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी थाईलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 22 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। नन्नाफत चाइहान (शून्य), नत्ताया बूचाथम (18) रन बनाकर आउट हुई। थाईलैंड की महिला टीम ने नन्नाफट कोंचारवेंकै (40) और फननीता माया के (29) रनों की पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 133 रन बनाए। नन्नाफट कोंचारवेंकै ने 35 गेदों में छह चौके लगाते हुए 40 रन बनाए। सुवानान खिआओतो (13) और रोसेनान कानोह (13) रन बनाकर नाबाद रही।
थाईलैंड की महिला टीम ने मलेशिया को 22 रनों से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

