बारबाडोस 29 जून (कड़वा सत्य) टी-20 विश्व कप के फाइनल में शनिवार को यहां भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका भी अपने सभी मैच जीत कर फाइनल में पहुंची है। पिच सूखी और सपाट है जिसको देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां एक हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है।
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि सतह काफ़ी अच्छी नज़र आ रही है इसलिए वह पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करेंगे। रोहित ने कहा कि उन्हें और उनकी टीम को पता है कि यह एक महत्वपूर्ण मैच है लेकिन खिलाड़ी अपनी भूमिका समझते हैं और वह अपने ऊपर अन्य चीज़ों को हावी नहीं होने दे रहे हैं। भारतीय टीम में कोई बदलाव नही है।
उधर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडम मारक्रम ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी ही करते। उन्होंने कहा कि उनकी टीम पहली बार फ़ाइनल में है और वे इसे एक सुनहरे अवसर के तौर पर देख रहे हैं। साउथ अफ़्रीका की टीम में भी कोई बदलाव नहीं है।
टीम इस प्रकार है:-
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षऱ पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ़्रीका : क्विंटन डिकॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, ऐडन मारक्रम, ट्रिस्टन स्टब्स, हाइनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, अनरिख़ नॉर्खिये, तबरेज़ शम्सी।
.
कड़वा सत्य
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

