दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे नौ विकेट से हराया

Wasim1 February 20241 min read0 viewsखेल

पॉचेफ्सट्रूम 31 जनवरी (कड़वा सत्य) वेना मफाका के पांच विकेट और उसके बाद गिलबर्ट प्रीटोरियस की नाबाद 53 रनों के अर्धशतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को अंडर-19 विश्वकप में दूसरे ग्रुप के सुपर सिक्स मुकाबले में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हरा दिया है।
दक्षिण अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज गिलबर्ट प्रीटोरियस और स्टीव स्टॉक की जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़कर जीत सुनिश्चत कर दी। प्रीटोरिस ने नौ चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 53 रन बनाये। वहीं स्टॉक ने छह चौके और एक छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली। उन्हें अनेसु कामुरिवो ने आउट किया। डेविड टीगर 10 रन पर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ने 13.3 ओवर में 103 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

Share:

Comments

Leave a comment