दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने किया फैसला

Wasim26 December 20231 min read0 viewsखेल

सेंचुरियन 26 दिसंबर (कड़वा सत्य) दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दक्षिण अफ्रीका कप्तान तेम्बा बवूमा आज यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बवूमा ने कहा कि वह पिच की शुरुआती नमी का फायदा उठाना चाहते हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम में दो खिलाड़ी तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर के साथ मध्य क्रम के बल्लेबाज डेविड बेडिंघम टेस्ट में पदार्पण कर रहे हैं।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह इस बात को लेकर असमंजस थे कि वह टॉस जीतने के बाद क्या फैसला करेंगे। वह खुश हैं कि वह टॉस हार गए। रवींद्र जडेजा को पीठ में जकड़न है। शार्दुल ठाकुर के साथ आर अश्विन खेल रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका : डीन एल्गर, एडेन मारक्रम , टोनी डीजॉर्जी, तेम्बा बवूमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, गेराल्ड कोएत्जी, कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज
राम

Share:

Comments

Leave a comment