बेंगलुरु 19 जून (कड़वा सत्य) दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने बुधवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बदलाव है चोटिल जाफ्ता की जगह मीके डी रिडर एकदिवसीय क्रिकेट में पर्दापण करेगी।
वहीं भारतीय टीम में भी एक बदलाव हुआ है रेणुका की जगह अरुंधति रेड्डी को एकादश शामिल किया गया है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत की एकादश: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और सोभना।
दक्षिण अफ्रीका की एकादश: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिज़ेन कैप, नादिन डी क्लार्क, नोंडुमिसो शंगासे, मीके डी रिडर (विकेट कीपर), मसाबाता क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका
कड़वा सत्य
दक्षिण अफ्रीका महिला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

