नयी दिल्ली 13 मार्च (कड़वा सत्य) शेफाली वर्मा की तूफानी 71 रनों की अर्धशतकीय और जेमिमा रॉड्रिग्स की नाबाद 38 रनों की पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आज विमेंस प्रीमियर लीग के 20वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स को सात विकेट से हरा दिया है।
127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ठीक नहीं रही और उसने 31 के स्कोर पर अपने दो गंवा दिये थे। कप्तान मेग लानिंग 18 रन बनाकर आउट हुई। वहीं ऐलिस कैप्सी अपना खाता भी नहीं खोल सकी। शेफाली वर्मा ने 37 गेंदों में सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 71 रन बनाये। वहीं जेमिमा रॉड्रिग्स ने 28 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स ने 13.1 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को सात विकेट से हराया


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

