दिल्ली कैपिटल्स ने दिया गुजरात जायंट्स को 164 रनों का लक्ष्य

Wasim3 March 20241 min read0 viewsखेल

बेंगलुरु 03 मार्च (कड़वा सत्य) कप्तान मेग लानिंग की 55 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रविवार को खेले गये विमेंस प्रीमियर लीग के दसवें मुकाबले में गुजरात जायंट्स महिला को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में गुजरात जायंट्स महिला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत ठीक नहीं रही और तीसरे ओवर में शेफाली वर्मा का विकेट गंवा दिया। शेफाली वर्मा 13 रन बनाकर आउट हुई। सलामी बल्लेबाज मेग लानिंग ने 41 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रनों की पारी खेली। ऐलिस कैप्सी 27 रन, जेमिमाह रॉड्रिग्स सात रन, ऐनाबेल सदरलैंड 20 रन, जेस जॉनसन 11 रन, अरुंधति रेड्डी पांच रन और राधा यादव पांच रन बनाकर आउट हुई। शिखा पांडे 14 रन पर नाबाद रही। मेघना सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही दिल्ली कैपिटल्स को लगातार झटके देते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन स्कोर पर रोक दिया।
गुजरात जायंट्स महिला की ओर से मेघना सिंह ने चार विकेट लिये। एश्ली गार्डनर को दो विकेट मिले। मन्नत कश्यप और तनुजा कंवर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम

Share:

Comments

Leave a comment