नयी दिल्ली 01 फरवरी (कड़वा सत्य) कप्तान आयुष बडोनी (99) और सुमित माथुर (86) शानदार पारियों के बाद शिवम शर्मा (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर दिल्ली ने शनिवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले के तीसरे दिन रेलवे को पारी और 19 रन से हरा दिया है।
दिल्ली ने आज सात विकेट पर 334 रनों से आगे खेलना शुरु किया। रेलवे के गेंदबाजों ने आज दिल्ली की पारी को 374 स्कोर पर रोक दिया। दिन का पहला विकेट सिद्धांत शर्मा (18) के रूप में गिरा। सुमित माथुर (86) को हिमांशु सांगवान ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद सांगवान ने मनी ग्रेवाल (शून्य) को आउट कर दिल्ली की पारी का अंत कर दिया। इसी के साथ दिल्ली को 133 रनों की बढ़त मिल गई। रेलवे की ओर से हिमांशु सांगवान ने चार विकेट लिये। कुनाल यादव को तीन विकेट मिले। राहुल शर्मा, आयन चौधरी और कर्ण शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
दिल्ली ने रेलवे को पारी और 19 रनों से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

