दूसरे दिन भारत के लंच तक सात विकेट पर 388 रन

Wasim16 February 20241 min read0 viewsखेल

राजकोट 16 फरवरी (कड़वा सत्य) भारत तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ लंच तक सात विकेट पर 388 रन बना लिये है।
आज यहां भारतीय टीम पांच विकेट पर कल के 326 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। भारत ने दूसरे दिन लंच तक अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 388 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 25 और ध्रुव जुरेल 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारत का छठा विकेट आज कुलदीप यादव चार रन रूप में गिरा। उन्हें जेम्स एंडरसन ने आउट किया। वहीं 331 के स्कोर पर रवींद्र जडेजा को कैच आउट कराकर जो रूट ने पवेलियन भेजा। जडेजा 225 गेंद में 112 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद अश्विन-जुरेल ने आठवें विकेट के लिए 133 गेंद में 57 रन जोड़े।
भारत ने लंच तक सात विकेट पर 388 रन बना लिये है। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने तीन विकेट लिये। रेहान अहमद ने दो विकेट मिले। जो रूट, टॉम हार्टली और जेम्स एंडरसन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम

Share:

Comments

Leave a comment