नया अध्याय लिखने के लिए भारतीय फुटबॉल टीम अफगानिस्तान से भिड़ेगी

Wasim21 March 20241 min read0 viewsखेल

आभा (सऊदी अरब) 20 मार्च (कड़वा सत्य) जैकसन सिंह और अनवर अली की वापसी से उत्साहित भारतीय फुटबॉल टीम शुक्रवार को फीफा विश्व कप क्वालीफायर के मुकाबले में एक नया अध्याय लिखने के लिए अफगानिस्तान से भिड़ेगी।
एएफसी एशियन कप कतर 2023 में निराशाजनक अभियान के बाद भारतीय टीम इस विश्वकप क्वालीफायर से अपने अंकों की संख्या को बढ़ाने की उम्मीद से उतरेगा। तीन अंक भारत को फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में जगह बनाने के कभी न हासिल हुए और दूरगामी सपने के करीब ले जा सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment