न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 195 रनों का लक्ष्य

Wasim14 January 20241 min read0 viewsखेल

हैमिल्टन, 14 जनवरी (कड़वा सत्य) फिन ऐलन की 76 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 195 रन बनाने का लक्ष्य दिया है।
आज यहां टॉस जीतकर पाकिस्तान ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने फिन ऐलन के सात चौके और पांच छक्के की मदद से 41 गेंदों में 76 रन, विलियमसन के 26 रन और सैंटनर की 25 रनों की तूफानी पारी की बदौलत आठ विकेट पर 194रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ऐलन और डेवन कॉन्वे की सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की।
छठें ओवर में जमाल ने डेवन कॉन्वे 20 को जमान के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। उसके बाद कप्तान केन विलियमसन 26 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गये। डैरिल मिचेल 17 रन, ग्लेन फिलिप्स 13रन बनाकर आउट हुये। मिचेल सैंटनर ने तीन चौके और दो छक्कों की मदद 13 गेंदों में 25 रन बनाये। वह 20वें ओवर में रन आउट हुये। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 194 रन बनाये।
पाकिस्तान की ओर से हारिस रउफ ने तीन विकेट लिये। अब्बास अफरीदी को दो विकेट मिले। आमेर जमाल और उसाम मीर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम

Share:

Comments

Leave a comment