हैमिल्टन, 14 जनवरी (कड़वा सत्य) फिन ऐलन की 76 रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद ऐडम मिल्न के चार विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 21 रनों से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली हैं।
195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज सईम अयूब एक रन और मोहम्मद रिजवान सात रन बनाकर दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गये है। इसके बाद बाबर आजम और फखर जमान ने पाकिस्तान की पारी को संभाला। बाबर आजम ने सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। आजम का सियर्स ने साउदी के हाथों कैच आउट कराया। वहीं जमान ने तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 25 गेंदों में 50 रन बनाये। उन्हें मिल्स ने बोल्ड आउट किया। कप्तान शाहीन शाह अफरीदी 13 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुये। उन्हें मिल्स ने साउदी के हाथो कैच आउट कराया। पाकिस्तान के आठ बल्लेबाज दहाई अंक का आकंड़ा भी नहीं छू सके और पूरी टीम 19.3 ओवर में 173 रन पर सिमट गई।
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 21 रनों से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

