नेपियर 27 दिसंबर (कड़वा सत्य) जिमी नीशम की 48 रनों की पारी बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को बंगलादेश को पहले टी-20 मुकाबले में 135 रनों लक्ष्य दिया है।
आज यहां मैक्लीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बंगलादेश के गेंदबाजों ने टॉस के फैसले को सही साबित करते हुए न्यूजीलैंड के शुरुआती चार बल्लेबाजों को 20रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। न्यूजीलैंड की ओर से जिमी नीशम ने 29 गेंदों में सर्वाधिक 48 रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के भी लगाये। इसके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर 23 रनों की पारी खेली।
बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में महेदी ने टिम साइर्फट को शून्य पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में इस्लाम ने सरकार के हाथों फिन ऐलन को एक रन पर कैच आउट करा दिया। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स भी शून्य पर इस्लाम का शिकार बने। महेदी ने डैरिल मिचेल 14 रन को पांचवें ओवर में बोल्ड कर चौथा झटका दिया। मार्क चैपमैन 19 रन, टिम साउदी आठ रन, ईश सोढ़ी दो रन बनाकर आउट हुये। ऐडम मिल्न 16 रन पर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन ही बना सकी।
बंगलादेश की ओर से ईश सोढ़ी ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। महेदी हसन और मुस्तफिजुर रहमान को दो-दो विकेट मिल। वहीं रिशाद हुसैन और तनजीम हसन साकिब ने एक-एक विकेट लिया।
राम
न्यूजीलैंड ने बंगलादेश को दिया 135 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

