पाकिस्तान ने नेपाल को पांच विकेट से हराया

Wasim25 January 20241 min read0 viewsखेल

ईस्ट लंदन 24 जनवरी (कड़वा सत्य) अजान अवैस की नाबाद 63 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने आज यहां अंडर-19 विश्वकप ग्रुप डी के मुकाबलेे में नेपाल को पांच विकेट से हरा दिया है।
198 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 80 रन जोड़े। सलामी बल्लेबाज शमील हुसैन और शाहजेब खान ने 37-37 रन बनाये। वहीं अराफत मिन्‍हास आठ रन और अहमद हसन 29 रन बनाकर आउट हुये। अजान अवैस की नाबाद 63 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान ने 47.4 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया।

Share:

Comments

Leave a comment