पीवी सिंधु फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में हारी,सात्विक और चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे

Wasim8 March 20241 min read0 viewsखेल

पेरिस 08 मार्च (कड़वा सत्य) भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को फ्रेंच ओपन 2024 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल के क्वार्टरफाइनल के करीबी मुकाबले में चीन की ओलंपिक चैंपियन चेन यूफेई से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जोड़ी युगल मुकाबले के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
सिंधु ने पहला गेम 24-22 से जीता। अगले दो गेम में उन्हें 17-21 और 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई। चेन युफेई ने सेमीफाइनल में पहुंच गई और उन्हें झांग यिमान और अकाने यामागुची के बीच विजेता से उनका मुकाबला होगा।

Share:

Comments

Leave a comment