फिन ऐलन के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 45 रनों से हराया

Wasim17 January 20241 min read0 viewsखेल

डुनेडिन, 17 जनवरी (कड़वा सत्य) फिन ऐलन की रिकार्ड 137 रनों की तूफानी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 45 रनों से हरा दिया है। इसी जीत के साथ न्‍यूजीलैंड ने पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला में पाकिस्‍तान पर 3-0 से अजेय बढ़त ले ली है।
आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत ठीक नहीं रही और चौथे ओवर में उसने डेवन कॉन्वे सात रन का विकेट गंवा दिया। इसके बाद फिन एलन और टिम साइफर्ट के साथ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दूसरी विकेट लिये 125 रन जोड़े। साइफर्ट 31 रन बनाकर आउट हुये। फिन एलन ने अपनी तूफानी पारी में पांच चौके और 16 छक्के लगाते हुए 62 गेंदों 137 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 18 और डैरिल मिचेल आठ रन बनाकर आउट हुये। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Share:

Comments

Leave a comment