फ्रांस के खिलाफ भारत को मिली 4-0 की शानदार जीत

Wasim23 January 20241 min read0 viewsखेल

केप टाउन, 22 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को केप टाउन में पेरिस ओलंपिक खेलों के मेजबान फ्रांस के खिलाफ 4-0 की शानदार जीत के साथ अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत की।
भारत का पहला गोल 13वें मिनट में हरमनप्रीत की असाधारण ड्रैगफ्लिक के जरिए हुआ। उन्होंने 26वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर के जरिये अपनी टीम को बढ़त दिलायी। भारत का तीसरा गोल भी शानदार पेनाल्टी कार्नर वेरिएशन से हुआ जब अनुभवी फारवर्ड ललित उपाध्याय ने 42वें मिनट में गोल किया। 49वें मिनट में अनुभवी आक्रामक मिडफील्डर और उप कप्तान हार्दिक सिंह ने बेहतरीन फील्ड गोल करके भारत को 4-0 की मजबूत बढ़त दिलाई।

Share:

Comments

Leave a comment