बजरंग और रवि चयन ट्रायल में हारे, पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेश की दौड़ से हुए बाहर

Wasim10 March 20241 min read0 viewsखेल

नयी दिल्ली 10 मार्च (कड़वा सत्य) ओलंपियन बजरंग पूनिया और रवि दहिया का पेरिस ओलंपिक में खेलने का सपना टूटा, दोनों पहलवान रविवार को अंतरराष्ट्रीय चयन ट्रायल के लिये हुए अपने-अपने मुकाबलों में हारने के बाद पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
बजरंग पूनिया को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा सेमीफाइनल में रोहित कुमार से 1-9 से हार मिली। इससे पहले वह रविंदर के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीते थे। सेमीफाइनल में हारने के बाद पूनिया गुस्से में तुरंत भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र से चले गए। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अधिकारियों ने पूनिया के डोप नमूने लेने की प्रयास किया लेकिन वह तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले के लिए भी नहीं रूके।

Share:

Comments

Leave a comment