कानपुर 26 सितंबर (कड़वा सत्य) बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार से शुरु होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में मौका मिलने पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भारतीय टीम के लिये तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।
कानपुर में स्पिनरों के लिये मददगार मानी जाने वाली ग्रीनपार्क की धीमी विकेट पर भारत और बांग्लादेश तेज गेंदबाजों की बजाय अपने स्पिन आक्रमण पर अधिक भरोसा कर सकती हैं, ऐसे में लोकल ब्वाय कुलदीप यादव को मौका मिलने के पूरे आसार हैं। इसी साल मार्च में कुलदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर सात विकेट चटकाये थे जिसकी बदौलत भारत ने यह मैच मात्र तीन दिन में पारी और 64 रन से अपने नाम कर लिया था। इसके लिये वह प्लेयर आफ द मैच भी चुने गये थे हालांकि इसके बाद आश्चर्यजनक तरीके से मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट में उन्हे नजरअंदाज कर दिया गया था।
बांग्लादेश के खिलाफ तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं कुलदीप


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

