बैजबॉल शैली से नहीं बल्कि भारत के युवा जोश से हारे: स्टोक्स

Wasim9 March 20241 min read0 viewsखेल

धर्मशाला, नौ मार्च (कड़वा सत्य) बैजबॉल शैली को लेकर भारत में आलोचना का शिकार बनी इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम ने घरेलू परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया और उसका सामना हमारे खिलाड़ी नहीं कर सके।
भारत के खिलाफ 1-4 से श्रृखंला गंवाने के बाद स्टोक्स ने कहा “ यह सच है कि बैजबॉल शैली भारतीय पिचों पर कारगर साबित नहीं हो सकी मगर टीम की हार का कारक यह कतई नहीं था। भारत ने हमेशा मुश्किल परिस्थितियों से निकलने का रास्ता ढूंढ लिया जिससे वह अपनी घरेलू परिस्थितियों में धाकड़ बना रहा।”

Share:

Comments

Leave a comment