बोपन्ना-एब्डेन ने जीता मियामी ओपन का युगल खिताब

Wasim31 March 20241 min read0 viewsखेल

फ्लोरिडा 31 मार्च (कड़वा सत्य) भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन ने मियामी ओपन 2024 टेनिस पुरुष युगल खिताब जीता लिया है।
फ्लोरिडा के हार्ड रॉक स्टेडियम में शनिवार को खेले गये मियामी ओपन फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी एक घंटे 43 मिनट तक चले मुकाबले में एक सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिकी ऑस्टिन क्राजिसेक और क्रोएशिया के इवान डोडिग के खिलाफ 6(3)-7(7), 6-3, 10-6 से जीत हासिल की।

Share:

Comments

Leave a comment