बेंगलुरु 19 जून (कड़वा सत्य) स्मृति मंधाना (136) और कप्तान हरमनप्रीत कौर नाबाद (103) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम को जीत के लिए 326 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की भारतीय सलामी जोड़ी ने अभी 36 रन जोड़े थे कि नोनकुलुलेको म्लाबा ने शेफाली वर्मा (20) को मासाबाटा क्लास के हाथों कैच आउट कराकर दक्षिण अफ्रीका के लिये पहली सफलता हासिल की। दयालन हेमलता भी 23वें ओवर में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उन्हें मासाबाटा क्लास ने आउट किया। इसके बाद स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए अफ्रीका के गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी। 46वें ओवर में नोनकुलुलेको म्लाबा ने स्मृति मंधाना को तजमिन ब्रिट्स के हाथों कैच आउट कराकर दक्षिण अफ्रीका को तीसरी सफलता दिलाई। स्मृति मंधाना ने 120 गेंदों में 18 चौके और दो छक्के लगाते हुये 136 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर 88 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के लगाते हुये 103 रन पर नाबाद रही। ऋचा घोष 13 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रही। भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट पर 325 रनों का स्कोर खड़ा किया।
भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 326 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

