भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 148 रनों का लक्ष्य

Wasim9 January 20241 min read0 viewsखेल

मुम्बई 09 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को तीसरे और श्रृृंखला के आखिरी टी-20 मुकाबले में ऋचा घोष 34 रन, स्मृति मंधाना 29 और शेफाली वर्मा 26 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया।
आज यहां ऑस्ट्रेलिया की कप्तान अलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर शूट ने हीली के हाथों शेफाली वर्मा को कैच आउट कराकर भारत का पहला झटका दिया। शेफाली ने छह चौके की मदद से 26 रन बनाये। इसके बाद आठवें ओवर में जेमिमाह रॉड्रिग्स दो रन बनाकर पवेलियन लौट गई। अगले ही ओवर में वेयरहम ने स्मृति मंधाना को गार्डनर के हाथों कैच आउट करा दिया। स्मृति ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर तीन रन बनाकर आउट हुई। उन्हें सदरलैंड ने बोल्ड आउट किया।
ऋचा घोष ने टीम के लिए 28 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से सर्वाधिक 34 बनाये। उन्हें गार्डनर ने बोल्ड आउट किया। दीप्ति शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुई। अमनजोत कौर नाबाद 17 रन और पूजा वस्त्रकर सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 147 का स्कोर बनाया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉर्जिया वेयरहम और ऐनाबेल सदरलैंड को दो-दो विकेट मिले। मेगन शूट ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम

Share:

Comments

Leave a comment