भारत ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का दिया न्योता

Wasim14 January 20241 min read0 viewsखेल

इंदौर 14 जनवरी (कड़वा सत्य) भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।
आज यहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में दो बदलाव किये गये है। विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल की वापसी हुई है।
टॉस जीतने के बाद रोहित ने कहा कि मैदान के इतिहास को देखते हुए वह बाद में बल्लेबाजी करना चाहते हैं क्योंकि यह ग्राउंड चेज़िंग ग्राउंड रहा है। युवा खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए रोहित ने कहा कि उन्हें छूट देने की जिम्मेदारी उनकी और अन्य सीनियर खिलाड़ियों की है।
अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जदरान ने कहा कि उनकी टीम को बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है और इसके लिए टीम ने नेट्स में काफी अभ्यास भी किया है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव हुआ है रहमत शाह की जगह नूर को एकादश में शामिल किया गया है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत: रोहित शर्मा (कप्‍तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, ज‍ितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्‍नोई, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार।
अफगानिस्तान: रहमानुल्‍लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान (कप्‍तान), अजमतुल्‍लाह ओमरजई, मोहम्‍मद नबी, नजीबुल्‍लाह जदरान, करीम जनत, गुलाबदीन नैब, फजलहक फारूकी, नूर अहमद, नवीन उल हक और मुजीब उर रहमान।
राम

Share:

Comments

Leave a comment