भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

Wasim28 December 20231 min read0 viewsखेल

मुम्बई 28 दिसंबर (कड़वा सत्य) भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया।
आज यहां वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टेस्ट मैच में जीत से उत्साहित भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस एकदिवसीय श्रृंखला में अपना रिकॉर्ड सुधारने उतरेगी। स्‍मृति माधंना आज के मैच नहीं खेलेगी।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत : शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमाह रॉड्रिग्‍स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्‍त्रकर, स्‍नेह राणा, अमनदीप कौर, रेणुका ठाकुर और शाकिया इशाक।
ऑस्‍ट्रेलिया : बेथ मूनी, एलिसा हीली, ऐलिस पेरी, फोब लिचफील्‍ड, तालिया मैक्‍ग्रा, ऐश्‍ली गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, मेगन शूट, एलाना किंग, डार्सी ब्राउन और जॉर्ज‍िया वेयरहम।
राम

Share:

Comments

Leave a comment