नयी दिल्ली 10 सितम्बर (कड़वा सत्य) केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को पेरिस पैरालंपिक खेलों में पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की।
आज यहाँ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में डाॅ. मांडविया ने कहा स्वर्ण पदक विजेताओं को 75 लाख, रजत पदक विजेताओं को 50 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर दिये जायेंगे।
इससे पहले पैरालंपिक पदक विजेताओं का आज स्वदेश वापस लौटने पर सैकड़ों प्रशंसकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयां बांटने के साथ जोरदार स्वागत किया गया। भारत ने पेरिस पैरालंपिक में अपने ऐतिहासिक अभियान का समापन 29 पदकों के साथ किया जिसमें सात स्वर्ण के अलावा नौ रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं।
इस अवसर पर खेल मंत्री ने 2028 लॉस एंजिलिस पैरालंपिक में अधिक पदक जीतने के लिए पैरा खिलाड़ियों को पूर्ण समर्थन और सुविधाएं देने का भी वादा किया। उन्होंने कहा, देश पैरालंपिक और पैरा खेलों में आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2016 में चार पदकों से, भारत ने टोक्यो में 19 पदक और पेरिस में 29 पदक जीते और 18वें स्थान पर रहा। हम अपने सभी पैरा खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं प्रदान करेंगे ताकि हम 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक में पहले से अधिक पदक तथा स्वर्ण पदक जीत सकें।
,
कड़वा सत्य
मंडाविया ने पैरालंपिक पदक विजेताओं के लिए की नगद पुरस्कारों की घोषणा


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

