मणिपुर ने मिजोरम को और रेलवे ने कर्नाटक को हराया

Wasim29 February 20241 min read0 viewsखेल

ईटानगर/युपिया, 29 फरवरी (कड़वा सत्य) मणिपुर की टीम गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मिजोरम को 4-1 से हराकर संतोष ट्रॉफी के लिए चल रही राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। वहीं एक अन्य मुकाबले में रेलवे ने गत चैपियन कर्नाटक को 1-0 से मात दी।
मणिपुर के लिए फिलाम सानाथोई मैतेई ने 35वें और 90वें मिनट गोल दागे। लेइमाजाम शंकर सिंह ने आठवें मिनट में और स्थानापन्न खिलाड़ी पेबाम रेनेडी सिंह ने 56वें मिनट में एक-एक गोल किये।

Share:

Comments

Leave a comment