महिला खेल-कूद प्रतियोगिता माताओं-बहनों के अच्छे स्वास्थ्य की दिशा में सार्थक प्रयास: अनुराग ठाकुर

Wasim11 February 20242 min read0 viewsखेल

धर्मशाला/नयी दिल्ली 11 फरवरी (कड़वा सत्य) केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को कहा कि महिला खेल-कूद प्रतियोगिता माताओं-बहनों के अच्छे स्वास्थ्य की दिशा में सार्थक प्रयास है।
आज सुबह हिमाचल प्रवास पर आये श्री अनुराग ठाकुर ने झंडुता विधानसभा के ग्राम पंचायत बालघाड़ के ठप्पर और ग्राम पंचायत बल्ह सीणा के बल्ह सीणा ग्राम में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके पश्चात घुमारवीं विधानसभा के ग्राम पंचायत अमरपुर के अमरपुर गांव में उन्होंने गांव चलो अभियान में शिरकत की।
श्री ठाकुर ने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है, और उन्हीं की प्रेरणा से झंडूता विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई है। महिला मोर्चा की बहनें और स्वयं सहायता समूह की बहनों ने इसमें भाग लिया। यह खेलो इंडिया, फिट इंडिया को बढ़ावा देने के लिए और जागरूकता फैलाने की दिशा में उपयोगी है। स्वस्थ रहने के लिए खेलों में भाग लें और साथ ही साथ यह मनोरंजन का भी सशक्त माध्यम है। अपनी संस्कृति परंपराओं के साथ-साथ खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए यह बहुत अच्छी शुरुआत है। मेरा विश्वास है कि ऐसे कार्यक्रमों को पूरे प्रदेश भर में और देश भर में चलना चाहिए इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।”
उन्होंने कहा, “मेरा युवाओं से आह्वान है कि खेलों में भाग लीजिए स्वस्थ रहिए। हमारे युवा जो नशे से ग्रस्त हो रहे हैं इसका सबसे बड़ा कारण है कि वह खेलों में भाग नहीं ले रहे हैं। लेकिन जब वह देखेंगे कि उनकी मां, उनकी बहन, उनकी भाभी वह अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए दौड़ में भाग ले रही है, काम भी कर रही है तो आप मेरे युवाओं को भी प्रेरणा दोगे वह भी नशों से दूर रहेंगे और खेलों में भाग लेंगे। यह जिम्मेदारी भी मेरे नारी शक्ति ने उठाई है इससे बड़ी सौगात हमारे लिए क्या होगी। खेलों को आगे बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने खेलों का बजट 850 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 3000 करोड़ से अधिक कर दिया और सबसे बड़ा लाभ उसमें मिला तो भारत की बेटियों को मिला। आज जितने पदक पुरुष जीतते हैं उतनी ही बेटियां मेडल जीत के लाती है। भारत को एशियन गेम्स में 100वां पदक जितने का काम भारत की महिला कबड्डी टीम ने किया और उसकी कप्तान भी भारत की हिमाचल की बेटी थी। यह हमारी बेटियों ने करके दिखाया है।”
राम

Share:

Comments

Leave a comment