महिला हॉकी टीम सकारात्मक सोच के साथ ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से करेगी मुकाबला

Wasim16 February 20241 min read0 viewsखेल

राउरकेला 16 फरवरी (कड़वा सत्य) भारतीय महिला हॉकी टीम सकारात्मक सोच के साथ एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और रविवार को अमेरिका से भिड़ेगी।
भारतीय कप्तान सविता ने कहा, “हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला मुकाबला हार गए थे लेकिन इस बार हमारा ध्यान जीत हासिल करने पर है और हम अपना शत प्रतिशत देंगे।” उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया हमारे समान शैली में खेलता है। उनकी फिनिशिंग शानदार है। हमारा लक्ष्य उन्हें रोकना और आमने-सामने की लड़ाई जीतना होगा।”

Share:

Comments

Leave a comment