नयी दिल्ली 07 मार्च (कड़वा सत्य) नेट साइवर-ब्रंट की 45 रन और एमेलिया केर 39 रनों की पारी की बदौलत आज मुंबई इंडियंस महिला ने विमेंस प्रीमियर लीग के 14वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य दिया है।
अरुण जेटली स्टेडियम में आज यहां मुंबई इंडियंस महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही और उसने 17 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिये। हेली मैथ्यूज चार रन और यास्तिका भाटिया नौ रन बनाकर आउट हुई। उसके बाद नेट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 49 रन जोड़े। नेट साइवर-ब्रंट ने 31 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। उन्हें राजेश्वरी ने बोल्ड आउट किया। हरमनप्रीत ने 30 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाये। एमेलिया केर ने 23 गेंदों में छह चौकों की मदद से 39 रन बनाये। अमनजोत कौर सात रन बनाकर आउट हुई। संजीवन सजना 22 रन पर नाबाद रही। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन का स्कोर खड़ा किया।
मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को दिया 161 रनों का लक्ष्य


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

