मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को दिया 162 रनों का लक्ष्य

Wasim28 February 20241 min read0 viewsखेल

बेंगलुरु 28 फरवरी (कड़वा सत्य) सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज की 55 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने बुधवार विमेंस प्रीमियर लीग के छठे मैच में यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां यूपी वॉरियर्स महिला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला है। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। आठवें ओवर में हैरिस ने राजेश्वरी के हाथों यास्तिका भाटिया को 26 रन पर कैच आउट कराकर पहला झटका दिया। इसके बाद 13वें ओवर में कप्तान नेट साइवर-ब्रंट 19 रन पर रनआउट हुई। हेली मैथ्यूज ने 47 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 55 रनों की पारी खेली। अमेलिया केर ने 16 गेंदों में 23 रन बनाये। पूजा वस्त्राकर 18 रन, सजीवन सजना चार रन बनाकर आउट हुई। इस्सी वोंग 15 रन पर नाबाद रही। मुम्बई इंडियन ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाये।

Share:

Comments

Leave a comment