मुझे अपने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ पर गर्व है: रोहित

Wasim26 February 20241 min read0 viewsखेल

रांची 26 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चौथे टेस्ट मैच के बाद कहा कि यह एक कठिन सीरीज थी सभी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से जीत हासिल हुई है मुझे अपने सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ पर गर्व है।
रोहित ने आज यहां सीरीज जीतने के बाद कहा, “यह एक कठिन सीरीज थी। मुझे अपने सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ पर गर्व हैं। मैं बहुत खुश हूं। सभी युवा खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में बहुत मेहनत करके आए हैं और उन्होंने यह कर के दिखाया कि वे टीम में रहने के काबिल हैं। मेरा और राहुल भाई (राहुल द्रविड़) का काम है कि उन्हें सकारात्मक माहौल दें। जुरेल ने दो शानदार पारियां खेलीं, यह उनकी परिपक्ता को दिखाता है।”

Share:

Comments

Leave a comment