मुम्बई ने विदर्भ को 169 रनों से हराकर, जीता रिकॉर्ड 42वीं बार खिताब

Wasim14 March 20241 min read0 viewsखेल

मुम्बई 14 मार्च (कड़वा सत्य) मुम्बई ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुकाबले में आज विदर्भ को 169 रनों से हराकर रिकॉर्ड 42वीं बार खिताब पर कब्जा कर लिया है।
विदर्भ ने कल के पांच विकेट पर 248 के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। कप्तान अक्षय वाड़कर 102 रन के रूप में आज विदर्भ का छठा विकेट गिरा। उन्हें कोटियान ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद मात्र 13 रन जोड़कर विदर्भ अपने चार विकेट गंवा दिये। हर्ष दुबे 65 रन, आदित्य सरवटे तीन रन, यश ठाकुर छह रन, उमेश यादव छह रन बनाकर आउट हो गये। विदर्भ की पूरी टीम दूसरी पारी में 134.3ओवर में 368 रन पर सिमट गई।

Share:

Comments

Leave a comment