मुशीर ने बड़ौदा के खिलाफ ऐतिहासिक नाबाद दोहरा शतक जड़ा

Wasim24 February 20241 min read0 viewsखेल

मुम्बई 24 फरवरी (कड़वा सत्य) रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में मुकाबले में बड़ौदा के खिलाफ मुम्बई के बल्लेबाज मुशीर खान ने ऐतिहासिक नाबाद दोहरा शतक जड़ा।
यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक और प्रथम श्रेणी क्रिकेट उनका सर्वोच्च स्कोर है। कम उम्र में रणजी ट्रॉफी में इस दोहरा शतक को जड़ने के साथ ही मुशीर मुंबई के दूसरे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। मुशीर ने 18 साल 362 दिन में दोहरा शतक जड़ा है। इस मामले में पहले स्थान पर वसीम जाफर के नाम है जाफर ने 18 साल 262 दिन में मुंबई के लिए दोहरा शतक लगाया था।

Share:

Comments

Leave a comment