यूपी के कुदरत अली, लोकेश चौधरी व मोहम्मद आजाद रोइंग के राष्ट्रीय अंपायर

Wasim13 February 20241 min read0 viewsखेल

लखनऊ, 12 फरवरी (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश के कुदरत अली, लोकेश चौधरी व मोहम्मद आजाद ने रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा हैदराबाद में आयोजित नेशनल अंपायर सेमिनार व परीक्षा को उत्तीर्ण की है। इसके साथ ये तीनों अब रोइंग की स्पर्धाओं में राष्ट्रीय अंपायर की भूमिका का निर्वहन कर सकेंगे।
प्रदेश के तीन अंपायरों के इस राष्ट्रीय प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करने पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के चयन कमेटी के चेयरमैन आईपीएस आदित्य मिश्रा, संरक्षक आईपीएस डॉ. आरपी सिंह, आईपीएस राजीव त्रिवेदी, आईपीएस गोपाल गुप्ता सेवानिवृत्त, आईपीएस रेनुका मिश्रा (डीजी पुलिस प्रमोशन व भर्ती बोर्ड), आईजी आगरा रेंज दीपक कुमार (आईपीएस), आईपीएस बिनोद कुमार सिंह व एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बधाई दी।

Share:

Comments

Leave a comment