लखनऊ, 4 फरवरी (कड़वा सत्य) उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में मंगलवार को योगासन में उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। अल्मोड़ा में आयोजित योगासन की स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की ओर से सिमरन, आर्यांशी, इंदु, साक्षी व कनिका ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश को यह सफलता दिलाई।
इसी के साथ राष्ट्रीय खेल में योगासन की स्पर्धा में उत्तर प्रदेश एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक के साथ पांचवें स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश योगासन टीम की कोच मालविका बाजपेई व मैनेजर नेहा शेरोन थी।
योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

