रचिन और अमेलिया ने जीता न्यूजीलैंड क्रिकेट का सर्वोच्च पुरस्कार

Wasim13 March 20241 min read0 viewsखेल

वेलिंग्टन 13 मार्च (कड़वा सत्य) पिछले वर्ष एकदिवसीय विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड पुरुष टीम क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन रवींद्र और महिला टीम ऑल राउंडर अमेलिया केर ने बुधवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट का सर्वाच्च पुरस्कार जीता।
रचिन रवींद्र ने विश्वकप में 64 की औसत से 578 रन बनाये। वह चैपिंयनशिप के चौथे प्रमुख रन-स्कोरर थे। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक बनाए थे। इसमें अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में नाबाद 123 रन भी शामिल थे। रचिन ने बाद में टेस्ट क्रिकेट में भी कई बेहतरीन पारियां खेली।

Share:

Comments

Leave a comment