राउरकेला में नीदरलैंड से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

Wasim13 February 20241 min read0 viewsखेल

राउरकेला, 13 फरवरी (कड़वा सत्य) भारतीय महिला हॉकी टीम 14 फरवरी को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में अपना छठा मैच नीदरलैंड के साथ खेलेगी।
भारतीय टीम के लिये एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 का अब तक सफर बेहद कठिन रहा है जहां उसे अपने पांच में से चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है। चीन के खिलाफ अपने पहले मैच में 1-2 से हार झेलने के बाद, भारतीय महिलायें नीदरलैंड्स से 1-3 से और ऑस्ट्रेलिया से 0-3 से हार गई हालांकि भुवनेश्वर में अपने अंतिम मैच में उसे संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ 3-1 से जीत मिली। राउरकेला चरण के अपने पहले मैच में, भारत ने खेल की शुरुआत में बढ़त ले ली, लेकिन चीन ने जोरदार वापसी करते हुए खेल 2-1 से जीत लिया।

Share:

Comments

Leave a comment