राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Wasim24 March 20241 min read0 viewsखेल

जयपुर 24 मार्च (कड़वा सत्य) राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे मैच में रविवार को लखनऊ जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसंन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। संजू ने कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल लग रही है। उन्होंने कहा कि रियान पराग चौथे नंबर पर खेलेंगे। उन्होंने कहा कि प्लेइंग इलेवन में तीन विदेशी खिलाड़ी हैं, बटलर और बोल्ट शामिल हैं और रोवमन पॉवेल इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर बीच में आ सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment