ग्रेटर नोएडा 27 फरवरी (कड़वा सत्य) दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने मंगलवार को कहा कि क्रिकेट लीजेंड सुरेश रैना और क्रिस गेल के अंदर अभी भी रनो के लिये भूख है।
इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के पहले संस्करण में रेड कार्पेट दिल्ली के कप्तान गिब्स कैरिबियन क्रिस गेल और भारत के स्टार बल्लेबाज रहे सुरेश रैना के खिलाफ खेलने के लिए काफी उत्सुक हैं। उन्होने कहा “ वे (गेल, रैना) मुझसे कुछ साल छोटे हैं। यहां होना बहुत अच्छी बात है। जैसा कि मैंने कहा, वे सभी शानदार क्रिकेटर हैं। वे अभी भी परफॉर्म करना चाहते हैं। वह हमेशा जीतने के बारे में सोचते हैं, चाहें आपकी उम्र कुछ भी हो और आप किसी भी लीग में खेल रहे हों। उनके अंदर अभी भी रन बनाने की भूख है।”
रैना और गेल में अभी भी रनो की भूख: हर्शेल गिब्स

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

