बेंगलुरु 17 जनवरी (कड़वा सत्य) कप्तान रोहित शर्मा लौटे फार्म में लौटते हुए नाबाद 121 रनों की शतकीय और रिंकू सिंह की 57 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेेहद खराब रही और उसने 22 के स्कोर पर अपने चार शीर्ष बल्लेेबाजों के विकेट गंवा दिये। यशस्वी जायसवाल चार रन, विराट कोहली शून्य, शिवम दुबे एक रन और संजू सैमसन शून्य पर पवेलिय लौट गये।
ऐसी परिस्थिति में अनुभवी कप्तान रोहित शर्मा ने ना केवल रिंकू सिंह के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट लिये तूफानी अंदाज में रिकार्ड 190 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 11 चौके और आठ छक्कों की मदद से 69 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाये। वहीं रिंकू सिंह ने दो चौके और छह छक्कों की मदद से 39 गेंदों में नाबाद 69 रनों की पारी खेली। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 212 का विशाल स्कोर खड़ा किया है और अफगानिस्तान को जीत के लिए 213 रन बनाने है।
अफगानिस्तान की ओर से फरीद अहमद ने तीन विकेट लिये। अजमतउल्लाह उमरजई ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम
रोहित की तूफानी शतकीय और रिंकू की अर्धशतकीय पारी से अफगानिस्तान को 213 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

