मैड्रिड, 04 फरवरी (कड़वा सत्य) खेल जगत के सबसे प्रतिष्ठित लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 21 अप्रैल को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में की जाएगी।
वर्ष 2000 में मोनाको में शुरु हुये लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार के 25 साल पूरा होने पर खेलों के सबसे बड़े शो का यह विशेष वर्षगांठ संस्करण लॉरियस के एक अद्वितीय खेल आंदोलन के रूप में विकास का जश्न मनाएगा।
यह अंतरराष्ट्रीय खेल कैलेंडर का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान समारोह है। यह लॉरियस अवार्ड्स का 25वां संस्करण होगा। इस वर्ष के पुरस्कारों में कम से कम 15 ओलंपिक और पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता तथा अन्य स्पर्धाओं के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसकी अनूठी चयन प्रक्रिया और सभी स्तरों पर खिलाड़ियों द्वारा दिए जाने वाले सम्मान के कारण इसे ‘एथलीटों का पुरस्कार’ माना जाता है।
कड़वा सत्य
लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की घोषणा 21 अप्रैल होगी


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

