नयी दिल्ली 02 अक्टूबर (कड़वा सत्य) मैन ऑफ द मैच अमन खान के शानदार खेल की बदौलत बुधवार को भारतीय वायुसेना ने यूनाइटेड भारत को 3-0 से हराकर डीएसए प्रीमियर लीग में आसान जीत दर्ज की।
आज यहां अंबेडकर स्टेडियम पर खेले गए एकतरफा मुकाबले में सीनियर डिवीजन से प्रोमोट हुई यूनाइटेड भारत एक बार फिर हार बचाने में नाकाम रही। उसे लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारतीय वायुसेना ने शुरुआती मिनटों में ही दो गोल की बढ़त बना ली थी लेकिन दूसरे और पांचवें मिनट में अमन खान के गोलों से बढ़त लेने के बाद वायुसेना को तीसरा गोल जमाने में 74 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। अंततः 79वें मिनट में सौरव ने स्कोर 3-0 किया।
वायुसेना ने यूनाइटेड भारत को हराया


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

