विषम परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने की आदत है: पराग

Wasim2 April 20241 min read0 viewsखेल

मुंबई 02 अप्रैल (कड़वा सत्य) राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने कहा कि उन्हें विषम परिस्थितियों में बल्लेबाजी आदत है और वह घरेलू क्रिकेट में ऐसा लगातार करते आ रहे है।
मुंबई इंडियंस को कल छह विकेट से हराने के बाद पराग ने कहा, “मैं घरेलू क्रिकेट में ऐसी ही परिस्थितियों में बल्लेबाजी करता हूं। जॉस बटलर के आउट होने के बाद रविचंद्रन अश्विन भी आउट हो गए थे। इसके बाद मैंने यही सोचा कि यह कुछ ऐसा है जो मैं घरेलू क्रिकेट में पिछले छह महीने से करते आ रहा हूं।”

Share:

Comments

Leave a comment