हंबनटोटा, 21 जून (कड़वा सत्य) कप्तान चमारी अटापट्टू (91), नीलक्षिका सिल्वा (63) और अनुष्का नी (55) रनों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर श्रीलंका की महिला टीम ने शुक्रवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 276 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की विश्मी गुणरत्ने और कप्तान चमारी अटापट्टू की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 93 रन जोड़े। 20वें ओवर में करिश्मा हरैक ने विश्मी गुणरत्ने (44) को आउट कर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई। इसी ओवर की छठी गेंद पर करिश्मा हरैक ने हर्षिता समरविक्रमा (1) को पगबाधा आउट कर श्रीलंका को दोहरा झटका दिया। 23वें ओवर में हंसिमा करुणारत्ने (1) रनआउट होकर पवेलियन लौट गई। संकट के समय में नीलक्षिका सिल्वा ने चमारी अटापट्टू के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई। 35वें ओवर में एफी फ्लेचर चमारी अटापट्टू (93) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। नीलक्षिका सिल्वा ने (63) और अनुष्का नी ने 46 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 275 रनों बनाये।
श्रीलंका की महिला टीम ने वेस्टइंडीज को दिया 276 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

