श्रीलंका ने बंगलादेश के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम का किया ऐलान

Wasim13 March 20241 min read0 viewsखेल

कोलंबो 12 मार्च (कड़वा सत्य) श्रीलंका ने मंगलवार को बंगलादेश के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा कर दी है।
श्रीलंका ने लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की टीम में फिर से वापसी हुई है। इसके साथ ही ऑलराउंडर कामिंडु मेंडिस को भी टीम में मौक़ा दिया गया है। टीम के तेज गेंदबाज दुश्मांता चमीरा और बल्लेबाज शेवन डेनियल टीम का हिस्सा नहीं हैं। चमीरा चोट के कारण इस एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हुए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment